Skip to main content

Jharkhand daily news

नगर निगम के झरिया अंचल के जीतपुर में प्रस्तावित बायाे मेडिकल वेस्ट प्लांट का मामला अब स्वास्थ्य विभाग पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग से तकनीकी स्वीकति मिलने के बाद ही अब निर्माण की कवायद शुरू हाेगी। प्लांट के लिए जीतपुर में पांच एकड़ से अधिक जमीन चिह्नित की गई है।

इस जमीन के हस्तांतरण की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। प्लांट निर्माण के लिए टेंडर भी प्रकाशित किया जा चुका है। टेंडर फाइनल हाेने से पूर्व ही यह मामला स्वास्थ्य विभाग में पहुंच गया है।

डीएमएफटी फंड से हाेना है निर्माण

बायाे मेडिकल वेस्ट प्लांट का निर्माण डीएमएफटी फंड से हाेने है। निगम बाेर्ड की 27 सितंबर 2018 काे हुई बैठक में इस प्रस्ताव काे पास किया गया था। इसी साल 13 फरवरी काे हुई डीएमएफटी न्यास बाेर्ड की बैठक में इस प्रस्ताव काे पास किया गया। 5 कराेड़ 59 लाख की लागत से इस प्लांट का निर्माण किया जाना है। डीएमएफटी फंड से राशि दिए जाने की मंजूरी भी मिल चुकी है। अब मामला स्वास्थ्य विभाग में है। मंजूरी का इंतजार है।

नहीं है एक भी प्लांट

पूरे जिले में मेडिकल वेस्ट के निष्पादन की काेई व्यवस्था नहीं है। सरकारी, गैर सरकारी समेत सभी निजी नर्सिंग हाेम अपना मेडिकल वेस्ट जहां-तहां फेकते हैं। प्लांट के नहीं हाेने के कारण निगम काेई कार्रवाई भी नहीं कर पा रहा है। पार्षद जय कुमार ने कहा कि जमीन हस्तांतरण के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी है। जमीन काे लेकर अब काेई विवाद नहीं है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2BEzfxJ
via IFTTT

Comments