Skip to main content

Jharkhand daily news

लॉकडाउन के दौरान देश के विभिन्न राज्यों में फंसे प्रवासी श्रमिकों के श्रमिक स्पेशल ट्रेन के आने का सिलसिला जारी है। सोमवार जयपुर से करीब 775 प्रवासी श्रमिकों को लेकर श्रमिक स्पेशल ट्रेन दोपहर 12.30 बजे कोडरमा स्टेशन पहुंची। स्टेशन पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए श्रमिकों को बोगीवार उतारा गया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इन सभी की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। बाद में जिला प्रशासन की ओर से सभी को फूड पैकेट, पानी का बोतल व मास्क दिया गया। श्रमिक स्पेशल ट्रेन से कोडरमा पहुंचे सभी श्रमिकों को मेडिकल स्क्रीनिंग के बाद श्रमिकों को बसों के जरिए उनके गृह जिला रवाना किया गया।

मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी विजय वर्मा, जिला परिवहन पदाधिकारी जयपाल सोय,जिला नियोजन पदाधिकारी पंकज गिरी, जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी सुवीर रंजन, कार्यपालक पदाधिकारी कौशलेश यादव, अंचल अधिकारी अशोक राम, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार, थाना प्रभारी राम नारायण ठाकुर व अन्य कर्मी मौजूद थे।इन जिलों के यात्री सवार थे : जयपुर से पहुंचे ट्रेन में पलामू, जामताड़ा, गोड्डा, देवघर, सरायकेला, कोडरमा, हजारीबाग, पश्चिम सिहभूम, खूंटी, दुमका, बोकारो, रांची, पूर्वी सिहभूम, लातेहार, गढ़वा,रामगढ़, लोहरदगा व अन्य जिले के श्रमिक शामिल थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Workers' special train reached Koderma with about 775 migrant workers from Jaipur


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dqdkIy
via IFTTT

Comments