Skip to main content

Jharkhand daily news

हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने ग्रामीणों के बीच दहशत फैलाने के लिए पिस्टल लहराया। जिससे लोगों में दहशत फैल गई, तभी हुसैनाबाद पुलिस ने मौके पर घटना स्थल पर पहुंचकर युवक को पिस्टल के साथ धर दबोचा। यह जानकारी हुसैनाबाद पुलिस निरीक्षक थाना प्रभारी राजदेव प्रसाद ने दी। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के मांडर गांव में गत रात्रि गांव का एक युवक विकास कुमार उर्फ मोनू एक पिस्टल हाथ में लेकर लहरा कर घूम रहा था। सूचना मिलते ही मैं और पुलिस अवर निरीक्षक मुकेश कुमार अपने दल बल के साथ मांडर गांव पहुंचे और युवक को एक पांच चक्रीय देसी पिस्टल को धर दबोचा और हुसैनाबाद थाना ले आया गया। उन्होंने बताया कि युवक पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर सोमवार को जेल भेज दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Youth hoists home pistol in Hussainabad, police nabbed, sent to jail


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cnHuei
via IFTTT

Comments