Skip to main content

Jharkhand daily news

डीआरडीए निदेशक अरुण एक्का ने सोमवार को पत्थलगडा में पानी रोको-पौधा रोपो कार्यक्रम की शुरूआत की। नोनगांव, अनगड़ा, गोपीपुर व कुबा गांव में पौधारोपण के लिए उन्होंने गड्ढा खोदा। डीआरडीए निदेशक ने बताया कि कोरोना के इस संकट काल में मजदूरों को अधिक से अधिक रोजगार मिले इसके लिये जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। प्रवासी मजदूरों व गांव के श्रमिकों को मनरेगा की महत्वाकांक्षी योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। यहां मजदूरों को अपने गांव में ही रोजगार मिल सके, इसके लिए पंचायतों में विभिन्न योजनाओं की मंजूरी दी गई है। गांव व खेत का पानी रोकने व हरियाली लाने के उद्देश्य से की योजनाओं की शुरूआत की गई है। इस मौके पर बीडीओ मोनी कुमारी, बीपीओ सुबोध कुमार पासवान, पंचायत सेवक राजीव प्रभाकर, रोजगार सेवक समेत कई उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Workers will get more and more employment


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2zU34cV
via IFTTT

Comments