Skip to main content

Jharkhand daily news

पूर्वी सिंहभूम जिले के करीब ढाई लाख घरेलू उपभाेक्तओंपर मार्च से अब तक 25 कराेड़ रुपए का बिजली बिल बकाया है। वहीं पूरे काेल्हान में घरेलू उपभाेक्ताअाें की कुल संख्या 4.5 लाख है, जिन्हाेंने बिल भुगतान नहीं किया है। बिजली वितरण निगम (काेल्हान प्रमंडल) के महाप्रबंधक अरविंद कुमार ने स्पष्ट किया है कि लाॅकडाउन अवधि का बिल माफ नहीं हाेगा।30 जून तक बिली का भुगतान नहीं करने वाले घरेलू उपभाेक्ताओंका कनेक्शन जुलाई महीने से काट दिया जाएगा। उन्हाेंने कहा कि बिल माफी राज्य सरकार के अधिकार क्षेत्र में है।

इधर, सरकार ने सभी जीएम, अधीक्षण और कार्यपालक अभियंताओंकाे पूर्वी सिंहभूम सहित काेल्हान के तीनाें जिलाें के घरेलू, लाे टेंशन और एचटी उपभाेक्ताओंके बिजली बिल की वसूली में तेजी लाने का आदेश दिया है। मुख्यालय के आदेश के बाद बड़े बकाएदाराें की सूची बनाई जा रही है। जीएम अरविंद कुमार ने कहा कि काेराेना संकट में विभाग का रेवेन्यू में गिरावट आई है। अकेले जमशेदपुर सर्किल व एरिया बाेर्ड के राजस्व में25 से 30 कराेड़ की कमी आई है। काेल्हान के तीनाें जिलाें में घरेलू, एलटीआईएस और एचटी उपभाेक्ताओंकाे बिल भुगतान हर हाल में करना पड़ेगा।

औद्याेगिक इकाइयों पर मोटा बकाया, विभाग ने भेजा नोटिस

एमजीएम मेडिकल काॅलेज ने महज तीन कराेड़ किया जमा

मानगाे के ईई विशाल कुमार ने बताया कि एमजीएम मेडिकल काॅलेज प्रबंधन ने इस साल के बकाया का भुगतान नहीं किया है। साल 2019 के अंत में तीन कराेड़ रुपए बकाया जमा किया था, जिसका समायाेजन किया गया है। बिल नहीं जमा करने वालों में जल संसाधन, कृषि, वन समेत कई विभाग शामिल हैं।

25 जून तक उपभाेक्ताओंके घराें में भेजा जाएगा बिल

जीएम ने बताया कि घराें में मीटर रीडिंग का काम शुरू है। 25 जून सभी उपभाेक्ताओंकाे बिल भेज दिया जाएगा। जून अंत तक सभी काे बिल की राशि जमा करनी हाेगी। उन्हाेंने सभी घरेलू उपभाेक्ताओंसे बकाया जमा करने की अपील की, ताकि बिजली कनेक्शन नहीं काटना पड़े।

सरकारी विभाग काे बकाया बिजली बिल जमा करने का नाेटिस दिया गया है। इसमें तीन-चार को छोड़ किसी विभाग ने बिल जमा नहीं किया है। एक बार फिर से रिमाइंडर भेजा जा रहा है। -पीके विश्वकर्मा, ईई, जमशेदपुर प्रमंडल



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Two and a half million people did not fill the bill of 25 crores, electricity can be cut after June 30


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hGIg9R
via IFTTT

Comments