Skip to main content

Jharkhand daily news

लाेन दिलाने के नाम पर पाथरडीह के महेश कुंभकार से 33 हजार रुपए ठग लिए गए। महेश ने सायबर थाने में शिकायत की है। उन्हाेंने पुलिस काे बताया कि उन्हें कुछ रुपयाें की जरूरत थी। इंटरनेट पर सर्च इंजन के जरिए वेब एड्रेस हासिल कर बजाज फायनांस से 2 लाख रुपए लाेन लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था।

2 जून काे उनके माेबाइल नंबर पर एक काॅल आया। काॅलर ने कहा कि उनका लाेन अप्रूव हाे गया है। फिर उसने आधार, पैनकार्ड, बैंक खाता अादि की पूरी जानकारी व्हाट्सऐप के जरिए माेबाइल नंबर 9674746566 पर भेजने काे कहा। उसके बाद उनके बैंक खाते में राशि ट्रांसफर हाे जाने का भराेसा दिलाया। जब महेश ने सारी जानकारियां भेज दीं, ताे काॅलर ने एक बैंक अकाउंट नंबर बताते हुए उसमें 56 साै रुपए प्राेसेसिंग फी के एवज में जमा करने काे कहा।

मुकेश ने राशि उस खाते में जमा करा दी। फिर जीएसटी के नाम पर भी 16.4 हजार रुपए जमा कराए। उसके बाद प्राेसेसिंग फी के 21 हजार और मांगे। महेश ने 10,750 रुपए जमा किए। काॅलर ने कहा कि पूरे रुपए मिलने पर ही ही लोन मिलेगा। तब महेश काे ठगे जाने का एहसास हुआ और उन्हाेंने साइबर थाने जाकर शिकायत की। काॅलर अब भी उन्हें काॅल कर रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Y6H6eT
via IFTTT

Comments