Skip to main content

Jharkhand daily news

झारखंड राज्य आवास बोर्ड के अधिकारियों की मिलीभगत से हरमू हाउसिंग और अरगोड़ा कॉलोनी में बड़े पैमाने पर कट प्लॉट का खेल हुआ है। हरमू हाउसिंग कॉलोनी में पटेल चौक के आगे आवास बोर्ड अपनी जमीन पर चार मंजिला अपार्टमेंट बनवा रहा है, लेकिन इस अपार्टमेंट के निर्माण की आड़ में बगल के कट प्लॉट पर भी अवैध कब्जा हो रहा है। अपार्टमेंट का निर्माण करा रहे ठेकेदार ने बोर्ड के अधिकारियों से सांठगांठ करके बगल की जमीन पर बोरिंग कराने के साथ ही चारों ओर पिलर खड़ा कर दिया है।

मुहल्ले लोगों ने जब इसकी शिकायत नगर विकास विभाग और मुख्यमंत्री सचिवालय को की, तब जाकर विभाग की ओर से इसकी जांच कराने की तैयारी की जा रही है। बोर्ड के अधिकारियों पर पूर्व सचिव निरंजन कुमार द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच कर रही कमेटी ही कट प्लॉट के गोरखधंधे की भी जांच करेगी।
कट प्लॉट के नाम पर हुए आवंटन की चल रही जांच
नगर विकास विभाग की 5 सदस्यीय कमेटी आवास बोर्ड की खाली जमीन की बाउंड्रीवॉल कराने, 10 से 15 फीसदी से अधिक दर पर अपार्टमेंट बनाने के ठेके देने सहित फ्लैट व कट प्लॉट के आवंटन में हुई गड़बड़ियों की जांच कर रही है। इसके अलावा एसीबी में भी बोर्ड में फैले भ्रष्टाचार की शिकायत की गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद बोर्ड में लंबे समय से जमे कर्मचारियों पर कार्रवाई होगी।

पहले बोरिंग किया, फिर बनाया पिलर... निर्माणाधीन अपार्टमेंट के बगल में स्थित बोर्ड के कट प्लाट पर अवैध रूप से पहले बोरिंग किया, फिर पिलर बनाकर कब्ज किया जा रहा है। इसमें बोर्ड के अफसरों की भूमिका संदिग्ध है।

पूर्व सचिव की सख्ती के बाद बंद हुआ था निर्माण कार्य

आवास बोर्ड के पूर्व सचिव निरंजन कुमार ने पटेल चौक के आगे निर्माणाधीन अपार्टमेंट के बगल में खाली पड़े प्लॉट पर चल रहे निर्माण की जांच का आदेश दिया था। उन्होंने इस मामले में बोर्ड के कार्यपालक अभियंता व जूनियर इंजीनियर से जांच रिपोर्ट मांगी थी। उनकी सख्ती के बाद बोर्ड की खाली जमीन पर हो रहे निर्माण कार्य को तत्काल बंद कर दिया गया था। लेकिन, उनके तबादले के बाद यह मामला दब गया। इसके बाद फिर से निर्माण शुरू कर दिया गया, अब मुहल्ले के लोगों ने बोर्ड के अधिकारियों की करतूत की जांच कराने के लिए नगर विकास विभाग को पत्र लिखा है।

सचिव बोले...जांच रिपोर्ट पर होगी कार्रवाई

आवास बोर्ड में कई तरह की गड़बड़ियों की शिकायत मिलने के बाद जांच कमेटी बना दी गई है। कमेटी हर बिंदु पर जांच कर रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।’
-विनय चौबे, सचिव, नगर विकास



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Illegal occupation of vacant plot of Housing Board in Harmu


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3df0hsw
via IFTTT

Comments