जिला समाज कल्याण विभाग की समीक्षात्मक बैठक में आंगनबाड़ी सेविकाओं से मानसिक तौर पर दिव्यांग व अनाथ तथा लाचार वृद्धों का सर्वे कर सूची बनाने का निर्देश सीडीपीओ और महिला पर्यवेक्षिकाओं को दिया गया। विकास भवन के हॉल में आयोजित इस बैठक में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सीता पुष्पा ने कहा कि मानसिक रूप से दिव्यांग अनाथ तथा लाचार वृद्धों को 1000 रुपए पेंशन सामाजिक सुरक्षा विभाग के माध्यम से दिया जाएगा। मानसिक रूप से दिव्यांग बच्चों का रिनपास में जांच के बाद एक दिन में ही प्रमाण पत्र बनाया जाएगा। इसके लिए वैसे बच्चों की सूची तैयार कराएं । सीडीपीओ को गत मार्च से जून तक का मानदेय भुगतान व पोषाहार से संबंधित प्रतिवेदन भेजने का निर्देश दिया गया।
मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों में पेयजल किचन और गार्डन की व्यवस्था
जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को अपने परियोजना क्षेत्र के मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों में किचन और गार्डन तथा शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। ग्रामीण क्षेत्रों में नशा के कारोबार पर भी चर्चा की गई जिसमें बताया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में अफीम की खेती तथा अन्य नशा के कारोबार संचालित होता है। इसके बारे में जानकारी एकत्र कर प्रखंड प्रशासन को सूचित करें ।
जर्जर आंगनबाड़ी का प्रतिवेदन सौंपे
जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने सभी सीडीपीओ को क्षेत्र के संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति से संबंधित प्रतिवेदन जिला कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इसमें कितने आंगनबाड़ी केंद्र का भवन जर्जर है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YErRLU
via IFTTT
Comments
Post a Comment