Skip to main content

Jharkhand daily news

पलामू मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डेडीकेटेड कोविड केयर सेंटर में से सोमवार को एक अच्छी खबर आई। यहां भर्ती 3 कोरोना पॉजिटिव में से एक पॉजिटिव मरीज नेगेटिव होकर अपना घर चला गया। डिस्चार्ज करने के बाद उसको सिविल सर्जन डॉ. जॉन एफ केनेडी, डीपीएम दीपक कुमार गुप्ता व सुखराम बाबू आदि ने मास्क, सेनेटाइजर, फलों से भरी टोकरी, गमछा इत्यादि भेंट किया। मौके पर हॉस्पिटल मैनेजर सुनीत श्रीवास्तव, डीईआईसी मैनेजर पियूष सिंह मौजूद थे। सभी ने तालियां बजाकर संक्रमण मुक्त व्यक्ति का स्वागत किया। इस क्रम में सभी ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया।
इधर, बताया गया कि वह व्यक्ति सतबरवा प्रखंड क्षेत्र का रहने वाला है।

जो दिल्ली से 18 मई को आने के बाद चेतमा क्वारेंटाइन सेंटर में भर्ती था। कोरोना जांच पॉजिटिव आने पर उसे कोरोना डेडिकेटेड केयर सेंटर में रखा गया था। उसने बताया कि वह दिल्ली के सालेपुर में पीएमजी टेक्सटाइल में काम करता था। जहां 22 मार्च के बाद काम बंद था। 16 मई को उसके साथ पलामू और लातेहार के मजदूरों ने बस बुक कर दिल्ली से चला तो 18 मई को डाल्टनगंज पहुंचा। उसने बताया कि किराया के रूप में उसने 3500 रुपए दिए। उसने बताया कि डेडीकेटेड कोविड केयर सेंटर में उसे खान-पान की अच्छी सुविधा मिली। दूध-हल्दी, च्यवनप्राश, काढ़ा इत्यादि रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने संबंधित अन्य सामग्री दी गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
A patient returned home after recovering, giving away fruits


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cvavEY
via IFTTT

Comments