झारखंड में शनिवार काे काेराेना संक्रमित एक और मरीज की माैत हाे गई। वह उत्तर प्रदेश का ट्रक ड्राइवर था जाे ट्रक लेकर मुंबई से रांची आया था। गुरुवार शाम उसे रिम्स के इमरजेंसी में भर्ती किया गया था। स्थिति गंभीर हाेने पर उसे आर्थाे विभागाध्यक्ष डाॅ. एलबी मांझी के वार्ड में भर्ती किया गया, जहां उसकी माैत हाे गई। शनिवार काे रिपाेर्ट पाॅजिटिव आई। डाॅ. मांझी ने बताया कि रिम्स लाए जाने के बाद उसकी स्क्रीनिंग की गई थी, लेकिन संक्रमित हाेने का पता नहीं चला। अब उसके संपर्क में आए चार जूनियर डाॅक्टराें काे क्वारेंटाइन किया जाएगा।
वार्ड काे भी सैनिटाइज किया जाएगा। राज्य में यह 14वीं और रांची में नाैवीं माैत है। इनमें पूर्व डीडीसी और बंगाल के एक श्रमिक की माैत भी शामिल है।
इसी बीच शनिवार काे राज्य में 62 और संक्रमित मिले। इनमें सिमडेगा के 17, पूर्वी सिंहभूम के 26, पश्चिमी सिंहभूम के 2, गुमला के 1, गढ़वा के 2, गिरिडीह के 4, काेडरमा के 5, रामगढ़ के 2, हजारीबाग के 1 और रांची के 2 मरीज शामिल हैं। रांची में मिले एक मरीज की माैत हाे गई है। वहीं दूसरा मरीज डाेरंडा निवासी 60 साल का व्यक्ति है, जाे दाे दिन से मेदांता में भर्ती है। गुरुवार काे सैंपल लिया गया था, शनिवार काे रिपाेर्ट पाॅजिटिव आई। इसके साथ ही अब झारखंड में संक्रमिताें की संख्या बढ़कर 2038 हाे गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2V5PU49
via IFTTT
Comments
Post a Comment