यूपीएससी ने नेशनल डिफेंस एकेडमी नवल एकेडमी 2020 प्रवेश परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह एग्जाम साल में दो बार होता है। परीक्षा छह सितंबर को होगी। पहले यह 19 अप्रैल को प्रस्तावित थी। कोविड की वजह से इसको स्थगित कर दिया गया था। अब साल 2020 में एनडीए-एनए प्रवेश परीक्षा प्रथम एवं द्वितीय का आयोजन संयुक्त तौर पर किया जाएगा।
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 16 जून से शुरू हो गई है। छात्र 6 जुलाई शााम 6 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। यदि छात्र आवेदन के बाद परीक्षा नहीं देना चाहता है तो वह 13 से 19 जुलाई के बीच आवेदन वापस ले सकता है। नेवी तथा एयरफोर्स कैडेट्स के लिए 12वीं में फिजिक्स एवं गणित विषयों अनिवार्य है। गर्ल्स परीक्षा के लिए पात्र नहीं हैं।
सीबीएसई: प्रवेश पत्र 19 जून से होगा डाउनलोड
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन की 1 जुलाई से शुरू हो रही शेष परीक्षाओं के छात्र एडमिट कार्ड और परीक्षा केंद्र सामग्री आदि अब 19 जून से डाउनलोड कर सकेंगे। पहले यह 16 से डाउनलोड होनी थी। सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज के अनुसार, सीबीएसई की कक्षा 12वीं की शेष परीक्षाएं 1 से 15 जुलाई तक आयोजित चलेगी। परीक्षा केंद्र की लोकेशन 20 जून से वेबसाइट पर ही जारी की जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2AS6NIA
via IFTTT
Comments
Post a Comment