Skip to main content

Jharkhand daily news

(नितिन चाैधरी) हटिया से भाेपाल के हबीबगंज और पुणे के हडपसर के लिए ट्रेन सेवा शुरू हाेगी। यह सप्ताह में एक दिन चलेगी। टाइम टेबल तक तैयार है। बस इसकी घाेषणा बाकी है। हटिया से हबीबगंज के बीच चलने वाली एसी ट्रेन हाेगी। इसमें गरीब रथ का रैक लगाया जाएगा। यात्रा 21 घंटे 20 मिनट की हाेगी। यह हटिया से हर शुक्रवार काे रात 11:40 बजे चलेगी और शनिवार रात 9 बजे हबीबगंज पहुंचेगी। इसी तरह पुणे जाने वाली ट्रेन हटिया से बुधवार रात 9:25 बजे चलकर शुक्रवार रात 2:30 बजे हडपसर स्टेशन पहुंचेगी।

रांची-भागलपुर एक्सप्रेस गोड्‌डा तक
रांची से सप्ताह में 3 दिन चलने वाली रांची-भागलपुर एक्स. काे गाेड्डा तक विस्तार दिया गया है। यह ट्रेन रांची से दाेपहर 3:10 बजे चलकर अगले दिन सुबह 7:30 बजे गाेड्डा पहुंचेगी।

बैद्यनाथ धाम का दुमका तक विस्तार
रांची से देवघर तक चलने वाली बैद्यनाथ धाम एक्सप्रेस काे दुमका तक विस्तार दिया गया है। यह ट्रेन रांची से दाेपहर 1:25 बजे चलकर रात 11:45 बजे दुमका पहुंचेगी।

टाटा-रांची इंटरसिटी लाेहरदगा तक
टाटा-रांची इंटरसिटी लाेहरदगा तक जाएगी। यह ट्रेन टाटा से सुबह 5:25 बजे चलकर 11:45 बजे लाेहहरदगा पहुंचेगी। लाेहरदगा से दाेपहर 3 बजे चलकर रात 10:15 बजे टाटा पहुंचेगी।

हटिया-उज्जैन ट्रेन अब तक शुरू नहीं
रेलवे ने हटिया से बिलासपुर हाेते हुए उज्जैन तक ट्रेन चलाने की बात की थी। लेकिन अब तक इसपर काेई फैसला नहीं हाे पाया है। नए टाइम टेबल में भी इस ट्रेन का कोई जिक्र नहीं है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
New trains will start from Hatia to Bhaepal and Pune, will run only one day a week


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2CjOcp3
via IFTTT

Comments