Skip to main content

Jharkhand daily news

शहर व आसपास शनिवार काे पूरे दिन बादल छाए रहे। इस दाैरान कुल 7 मिलीमीटर बारिश रिकाॅर्ड की गई। बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट आई। अधिकतम तापमान 7 डिग्री गिरकर 30.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जाे सामान्य से 4 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में आर्द्रता अधिकतम 89 व न्यूनतम 82% रही। माैसम विभाग के रांची केंद्र के अनुसार अगले दाे दिनाें तक मध्यम दर्जे की बारिश का अनुमान है।

लगातार बारिश से सुवर्णरेखा और खरकई उफान पर

बारिश से सुवर्णरेखा और खरकई नदी का जल स्तर डेढ़ मीटर तक बढ़ गया है। सुवर्णरेखा नदी का जल स्तर सामान्य से 5 मीटर और खरकई का 3 मीटर ऊपर पहुंंच गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सुवर्णरेखा नदी में बढ़ा जलस्तर।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ekCBV1
via IFTTT

Comments