रांची जिला में 6100 अपात्र राशन कार्डधारियों के कार्ड रद्द किए जाएंगे। खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के आदेशानुसार जिला प्रशासन ने शिक्षकों से अपात्र राशन कार्डधारियों की भौतिक जांच कराई है। जिला में 42000 नकली यूआईडी वाले राशन कार्डधारी हैं।
मतलब वैसे कार्डधारी जिनका आधार दो राशन कार्ड में दर्ज है, उनका एक राशन कार्ड रद्द या एक नाम रद्द करने की कार्रवाई की जा रही है। दूसरी ओर, वैसे राशन कार्डधारी जिन्होंने 6 माह से अधिक समय से राशन का उठाव नहीं किया है। जांच प्रतिवेदन के अनुसार लगभग 5000 से अधिक सुषुप्त राशन कार्डधारी हैं, जिन्हें डिलीट किया जाएगा। एसओआर मीना ने बताया कि इसके बाद जरूरतमंद लोगों का कार्ड बनेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2NfJ8Vc
via IFTTT
Comments
Post a Comment