Skip to main content

Jharkhand daily news

जुगसलाई पुरानी बस्ती रोड स्थित मोहम्मद शमी के घर में काम करने के दौरान मजदूर मोहम्मद आरिफ (27 वर्ष) की सीढ़ी गिरने से दबकर मौत हो गई। घटना शनिवार की सुबह नौ बजे की है। वह बिना किसी सेफ्टी के काम कर रहा था। खबर मिलने के बाद पुरानी बस्ती रोड निवासी मृतक की पत्नी अपने चारों बच्चों व रिश्तेदारों के साथ घटनास्थल पर पहुंची। इधर, जुगसलाई पुलिस ने पहुंच कर सीढ़ी के नीचे दबे मजदूर को पोकलेन की मदद से बाहर निकाला। दूसरी तरफ, परिवार के लोग 10 लाख रुपए मुआवजा मिलने के बाद शव उठाने की मांग पर अड़ गए।

दोपहर दो बजे के बाद जुगसलाई थाना में मकान मालिक मोहम्मद शमी और ठेकेदार मुन्नन ने 2.50 लाख रुपए मुआवजा देने पर सहमति जताई, जिसमें दो लाख मकान मालिक और 50 हजार रुपए ठेकेदार देगा। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। मो. आरिफ राजस्थान के अलवर का था। उसकी शादी जुगसलाई निवासी चंदा खातून से हुई थी। उसे चार बच्चे हैं। बड़ी बेटी काजल छह साल की, दूसरी बेटी रोबो चार साल, बेटा बारिश और छह माह की बच्ची हसिफ है।

पुराना मकान तोड़कर नया बनाने का हो रहा था काम

मकान मालिक मोहम्मद शमी के मुताबिक उन्होंने पुराना मकान को तोड़कर नया मकान बनाने का ठेका मुन्नन को दिया था। शनिवार की सुबह मजदूर मोहम्मद आरिफ दीवार पर चढ़कर छज्जा तोड़ने का काम कर रहा था। तभी सीढ़ी उसके शरीर पर गिरी, जिससे घटनास्थल पर इसकी मौत हो गई। घटना के बाद काफी संख्या में लोग जुट गए, लेकिन सीढ़ी के नीचे दबा रहने के कारण कोई मदद नहीं कर पाया।

मुआवजे के लिए बच्चों के साथ बैठी पत्नी चंदा खातून।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जुगसलाई पुरानी बस्ती रोड में दीवार और सीढ़ी के बीच फंसा मो. आरिफ


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3efTDDE
via IFTTT

Comments