इटखोरी प्रखंड की दो पंचायतों में पानी रोको पौधा रोपो अभियान का शुभारंभ बीडीओ विजय कुमार व बीपीओ निरंजन कुमार सिंह के नेतृत्व में किया गया। इनमें मनरेगा के तहत पहला कार्यक्रम नीलांबर-पीतांबर जल समृद्धि योजना एवं बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत करनी पंचायत के चोरकारी गांव में वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ बीडीओ विजय कुमार व बीपीओ निरंजन कुमार सिंह के नेतृत्व में किया गया।यहां बीडीओ कुमार ने वृक्षारोपण के लिए स्वयं अपने हाथों में कुदाल लेकर गांव के किसानों के समक्ष गड्ढा खोदा।इसके बाद धुन्ना पंचायत के धुन्ना में आम बागवानी तथा इसी पंचायत के सोनपुरा गांव में मेढबंदी कार्यक्रम का भी शुभारंभ किया गया।यह सभी विकास कार्य योजना कोरोना महामारी को देखते हुए ग्रामीण विकास विभाग झारखंड सरकार द्वारा संचालित किया गया है।इस संबंध में बीडीओ विजय कुमार ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के इच्छुक रखने वाले श्रमिकों के हित के लिए इन योजनाओं का शुभारंभ किया गया है।इससे श्रमिकों को घर गांव में हीं रोजगार मिलेगा।और श्रमिक गांव में हीं रहकर स्वावलंबी होंगे।मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार के अलावा प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी निरंजन कुमार सिंह समेत प्रखंड व अंचल के कई कर्मचारी और इन दोनों गांवों के बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2BfUmGf
via IFTTT
Comments
Post a Comment