Skip to main content

Jharkhand daily news

वैश्विक महामारी कोविड-19 से जंग में योद्धा बने स्थानीय पीएचसी के चिकित्सक डॉ. अशोक कुमार ने प्रवासी श्रमिकों व अन्य की स्क्रीनिंग व उचित सलाह देने के दायित्व के साथ सोमवार को ओपीडी कक्ष में विधिवत सामान्य मरीजों की जांच व परामर्श देने का कार्य शुरू कर दिया है। प्रथम दिन कक्ष में उन्होंने 7 गर्भवती महिलाओं समेत कुल 56 मरीजों की जांच कर उन्हें दवा लेने का परामर्श दिया। उन्होंने बताया कि इन मरीजों में ज्यादातर बदन दर्द की शिकायत लेकर आए मरीजों की जांच कर दवा लेने का परामर्श दिया गया।
वैसे, उन्होंने अस्पताल परिसर में पहुंचे काफी मरीजों की सामान्य दिनों में भी जांच कर उन्हें दवा लेने का परामर्श दिया है। इनके अलावा इस अस्पताल में पदस्थापित चिकित्सक साहिल नयन रजनीश भी रोस्टर के अनुसार ओपीडी में दायित्व देंगे। हालांकि डॉ साहिल नयन रजनीश जिम्मेवारी के तहत पंचायतों के क्वारेंटाइन सेंटरों में वहां भर्ती प्रवासी व्यक्तियों की जांच व देखभाल के अलावा लॉक डाउन की अवधि में काफी गरीबों को ऑनलाइन परामर्श देने के कार्य को बखूबी निभाते आए हैं। साथ ही क्वारेंटाइन सेंटरों से वापस घर चले गए व्यक्तियों को स्वास्थ्य संबंधित कोई परेशानी होने पर वाट्सएप के माध्यम से सलाह व दवा लेने का परामर्श देने के कार्य में भी जुटे हुए हैं। उन्होंने बताया कि अब तक ऐसे 40-50 व्यक्तियों को उन्होंने सलाह व दवा लेने का परामर्श दिया है। अव्वल, तो क्वारेंटाइन सेंटरों से विदा होते सभी व्यक्तियों को उन्होंने अपना मोबाइल वाट्सएप नंबर उपलब्ध करा दिया है। चिकित्सकों ने इस प्रखंड में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों की दायित्व व इस जंग में योद्धा की तरह डटकर काम करने के प्रति सजगता की सराहना की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
56 patients including seven pregnant examined in OPD room on first day


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eJ7bYm
via IFTTT

Comments