थाना क्षेत्र के ढकचा पंचायत अंतर्गत पड़रिया ग्राम में पत्नी से मोबाइल पर बात नहीं कराने के कारण पिटाई करने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पीड़ित सुदेश्वर राम ने ग्राम कोकरो निवासी घनश्याम शर्मा, पुत्र गौरव कुमार शर्मा, सौरभ कुमार शर्मा, दशरथ शर्मा के पुत्र नीतीश शर्मा, राकेश शर्मा तथा एक अज्ञात व्यक्ति सहित पांच लोगों के खिलाफ हरिहरगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इन सभी पर दरवाजा तोड़ते हुए घर में घुस कर मारपीट तथा जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए गाली गलौज करने का आरोप है। प्राथमिकी केे लिए दिए गए आवेदन में सुदेश्वर राम ने बताया है कि 27 मई की रात्रि 9:55 बजे घनश्याम शर्मा अपने मोबाइल नंबर 7667509537 से उनके मोबाइल नंबर 6206580381 पर कॉल किया। मेरे पुत्र ने मोबाइल उठाया।
उसने फोन पर मेरी पत्नी से बात कराने की बात कही। वहीं बात नहीं कराने पर मेरे पुत्र राहुल कुमार को भद्दी भद्दी गालियां देते हुए गोली मारने की धमकी दी। इसका ऑडियो रिकाॅर्डिंग भी मौजूद है। पीड़ित ने बताया कि इसके बाद घनश्याम शर्मा रात्रि करीब 11:15 बजे इन आरोपियों के साथ हथियार से लैस होकर मेरे घर पर पहुंच कर गाली गलौज करते हुए घर का दरवाजा तोड़ दिया। साथ ही घर में घुस कर जाति सूचक शब्द के साथ गाली देते हुए मारपीट की। इस संबंध में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि सुदेश्वर राम के लिखित शिकायत पर एससी एसटी उत्पीड़न एक्ट तथा विभिन्न धाराओं के तहत हरिहरगंज थाना कांड संख्या 53/2020 दर्ज कर ली गई है। साथ ही मुख्य आरोपी घनश्याम शर्मा को गिरफ्तार कर मेदिनीनगर कारागार में भेज दिया गया है। वहीं छत्तरपुर एसडीपीओ शम्भू कुमार सिंह द्वारा मामला का अनुसंधान किया जा रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2U03WDM
via IFTTT
Comments
Post a Comment