रविवार को सुबह 11 बजे शुरू हुई बारिश रुक-रुक कर शाम तक होती रही। तुर्काडीह पुल के ऊपर से अरपा नदी सड़क जैसी नजर आने लगी। देखने पर ऐसे लग रहा है जैसे सर्पाकार सड़क हो। दरअसल बारिश होने के कारण अरपा का पानी मटमैला हो गया। इससे यह किसी सड़क की तरह दिखने लगी। बाजू की हरियाली और नदी के तट में भरे पानी ने किसी गांव के आउटर से होकर निकलती हुई सड़क का अहसास कराया।
सामान्य से ज्यादा बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक अब तक बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारिश हुई है। अब तक 82.1 मिमी वर्षा होने चाहिए पर 146.6 मिमी हो चुकी है। रविवार को शाम 5.30 बजे तक 23 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
एक साथ तीन सिस्टम सक्रिय
मौसम विभाग के प्रभारी निदेशक एचपी चंद्रा के मुताबिक एक द्रोणिका उत्तर पंजाब से उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक से ओडिशा तक 2.1 किमी तो एक चक्र चक्रवाती घेरा उत्तर अंदरूनी ओडिशा के ऊपर 7.6 किमी ऊंचाई तक फैला है। एक चक्रीय चक्रवाती घेरा दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश के ऊपर है। इसके प्रभाव से प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने व एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Ninfo6
via
Comments
Post a Comment