सर्व आदिवासी समाज द्वारा रानी महल में रानी दुर्गावती बलिदान दिवस मनाया गया। रानी दुर्गावती के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कौडिया आदिवासी महासंघ के अध्यक्ष रनसाय ठाकुर ने कहा कि हमारे समाज को ऊंचा रखने वाले महान बलिदानों के चलते आज हमारे समाज को लोग जान रहे हैं। यदि हम इसे भूलते गए तो हमारे समाज का अस्तित्व नहीं रहेगा।
इन्हीं लोगों ने देश के बारे में सोचा और देश के लिए बलिदान दिया। हमें ऐसे महान लोगों को याद करना चाहिए। सर्व आदिवासी समाज के ब्लॉक अध्यक्ष मनराखन ठाकुर ने कहा कि हमारे समाज की बेटी को पूरा देश जानता है, हमें उनके आदर्शों को आत्मसात करना चाहिए। बेटी और बेटों में फर्क नहीं करना चाहिए। क्योंकि जो बेटी कर सकती है, वह बेटा नहीं कर सकता। हम बेटे को ज्यादा महत्व देते हैं, लेकिन हमारे समाज को ऊंचा रखने वाली एक बेटी ही होती है। उन्होंने कहा कि रानी दुर्गावती की वीरता भरी कहानी को पाठ्य पुस्तक में शामिल करना चाहिए, जिससे आने वाली पीढ़ी को सीख मिलेगी। कार्यक्रम में लतेल ठाकुर ,भानुप्रताप ठाकुर, सुरेश मलिक, तुलसी दीवान, श्याम कुमार नेताम, झगरूराम बरिहा, जगबंधु कौध, मनबोध सांवरा, भूषण बरिहा, उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31d6faY
via
Comments
Post a Comment