दो दिनों तक लगातार उद्घोषणा के बाद सोमवार को नगर पालिका की टीम दुकान के बाहर सामान निकालने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने निकली थी। कार्रवाई के दौरान दल के साथ विवाद करते धमकाने के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते भाजपा नेता तथा कारोबारी अशोक वलेचा को मंगलवार सुबह गिरफ्तार किया। भाजपा नेता के खिलाफ नगर पालिका के राजस्व निरीक्षक ने उंगली दिखाकर धमकाने तथा सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाते एफआईआर दर्ज कराई थी। गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में पेश किया गया जहां शाम को जमानत मिल गई। भाजपा नेता तथा व्यापारी अशोक वलेचा के खिलाफ नगर पालिका के राजस्व निरिक्षक अनुभव साहू ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि 15 जून को वह नायब तहसीलदार कांकेर गेंदलाल साहू तथा नगर पालिका के अमले के साथ सिंधी धर्मशाला तथा उसके आसपास की दुकानों के बाहर रखे समान को लेकर कार्रवाई करने निकले थे। कार्रवाई के दौरान पाया गया कि वलेचा हार्डवेयर में सार्वजनिक स्थल पर सामान रखा हुआ था। हटाने के लिए कहने पर अशोक वलेचा ने उंगली दिखाकर धमकाया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dcAEbD
via
Comments
Post a Comment