आरटीओ कार्यालय में बीते सप्ताह भर से काम काज बंद पड़ा हुआ है। अफसर इसका कारण सर्वर डाउन होना बता रहे है। लेकिन सप्ताह भर से इसमें सुधार नहीं होने के चलते आम लाेगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोज बड़ी संख्या में लोग यहां अपने काम को लेकर पहुंच रह है, जिन्हें आज कल की बात कहकर लौटाया जा रहा है। दरअसल बीते सप्ताह भर से ट्रांसफार्मर खराब होने के चलते करीब तीन दिन काम बंद पड़ा हुआ था, इसके बाद अचानक कार्यालय के सर्वर में दिक्कत आ गई। विभागीय अफसर इसमें रोजाना सुधार का दावा करते रहे, लेकिन अब तक कोई राहत नहीं मिल पाई है। आरटीओ कार्यालय के अफसरों ने बताया कि लगातार सुधार का
प्रयास किया जा रहा है, सोमवार तक सभी समस्या खत्म हो जाने का दावा किया है। दरअसल आरटीओ कार्यालय में रोजाना जिले के दूर दराज क्षेत्र से लोग लाइसेंस बनवाने और नवीनीकरण सहित दूसरे कामों को लेकर पहुंचते हैं। लेकिन दिन भर इंतजार के बाद भी सर्वर फेल होने की वजह से इन्हे निराश होकर लौटना पड़ता है। इससे लोगों को आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ रहा है। दूसरे जिलों से भी ट्रांसपोर्टर और अन्य लोग काम को लेकर रोजाना आरटीओ कार्यालय पहुंच रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fIp21U
via
Comments
Post a Comment