Skip to main content

शहर में कोरोना का खतरा बढ़ा तो मास्क पर सख्ती के लिए पुलिस के साथ सड़कों पर उतरीं स्वच्छता दीदी

राजधानी में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने की वजह से अब प्रशासन और पुलिस ने पूरी तरह इस बात पर फोकस कर लिया है कि ज्यादा से ज्यादा लोग मास्क लगाएं। पुलिस ने शहर की सभी सड़कों-चौराहों पर जांच शुरू की है। इस बार अलग बात ये है कि कई इलाकों में पुलिस ने अपने साथ अलग-अलग सरकारी अमले को भी शामिल कर लिया है, जो लोगों को समझा रहे हैं कि मास्क कितना जरूरी है। सरस्वती नगर थाना के सामने पुलिस ने जोन-8 की स्वच्छता दीदियों दुर्गा, मिथला, कुंदन, सुनंदा और परमिन को इस काम में लगाया है। वे सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक लोगों को रोककर मास्क लगाने के लिए समझा रही हैं और रोजाना दर्जनभर लोगों पर जुर्माना भी लगवा रही हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
If the danger of corona increased in the city, the cleanliness didi took to the streets with the police to tighten the mask


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UbMkoA
via

Comments