दंतेवाड़ा ज़िले के सीमावर्ती इलाकों के अंदरूनी गांवों में नक्सली अब सामूहिक खेती कर रहे हैं। इसके लिए ये ट्रैक्टर खरीद रहे हैं। इसका खुलासा तब हुआ जब दंतेवाड़ा में भाजपा नेता सहित एक अन्य युवक को पुलिस ने नक्सलियों के लिए ट्रैक्टर सप्लाई करते गिरफ्तार किया। ऐसा पहली बार हुआ जब नक्सलियों के ट्रैक्टर मंगाने का मामला सामने आया है।
नक्सलियों के सामूहिक खेती की खबर दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर व नारायणपुर जिले के सीमावर्ती इलाकों से सबसे ज्यादा मिल रही है। पुलिस को खुफिया सूचना मिली है कि गोन्डेरास में भी जनताना सरकार ने ट्रैक्टर खरीदा है। इतना ही नहीं, नक्सली अब ट्रैक्टर के साथ ट्रॉली भी जमा कर रहे हैं।एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि लॉकडाउन में नक्सलियों को अनाज की भारी कमीं हुई है।
गांव छोड़ चुके लोगों की खेती का भी इस्तेमाल
पुलिस को ये बात भी पता चली है कि नक्सलियों के भय से कई गांवों के ग्रामीण गांव छोड़कर अब बारसूर, दंतेवाड़ा, गीदम सहित अन्य जगह रह रहे हैं। ऐसे में उनके खेत भी खाली पड़े हैं। नक्सली अब उनका भी इस्तेमाल कर रहे हैं।
भीड़ लाने ट्रैक्टर के साथ ट्रॉली भी कर रहे जमा
पुलिस अफसरों की मानें तो नक्सली न केवल खेती बल्कि मनरेगा के कई काम ग्रामीणों के जरिए कराते रहे हैं। लेकिन अब ट्रैक्टर का भी इस्तेमाल कर मजदूरों के नाम से खुद रख रहे हैं। इसके अलावा भी कई सारे कामों में अब ट्रैक्टर का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब एक और बड़ी बात पुलिस को पता चली है कि आने वाले समय मे नक्सली बोधघाट परियोजना का विरोध कर सकते हैं।
कोरोना मरीज के संपर्क में आए 4 लोग क्वारेंटाइन
बड़ेगुडरा में कोरोना के दो मरीज मिलने के बाद बड़ेगुडरा से नकुलनार तक रविवार को सब कुछ लॉक रहा। दोनों मरीज पॉजिटिव आने से पहले हादसे में घायल होकर मेकॉज में भर्ती थे। इसी दौरान पखनाचुआके 4 लाेग निजी वाहन से गुरुवार को इनसे मिलने मेकॉज गए थे। बाद में उनके पॉजिटिव आने के बाद लोग दहशत में आ गए। उन्हाेंने तहसीलदार सहित स्वास्थ्य विभाग को इसकी सूचना दी। सभी को होम क्वारेंटाइन कर किया गया है। बड़ेगुडरा के जन प्रतिनिधियों ने तो हफ्ते भर तक बड़ेगुडरा की दुकानों को बंद करने की बात कही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fpnJot
via
Comments
Post a Comment