Skip to main content

अप्रैल-मई में जिन्हें खाद्य सामग्री नहीं मिली, उन्हें जून में मिलेगी

कोरोना संकट के बीच सीएम भूपेश बघेल ने लाॅकडाउन में फंसे राशन से वंचितों के लिए बड़ा फैसला किया है। सीएम के निर्देश पर खाद्य विभाग ने ऐसे राशनकार्डधारी जो उचित मूल्य की दुकानों से अप्रैल व मई में खाद्यान्न सामग्री नहीं ले पाएं हैं, उन्हें जून माह के साथ में मिलेगी। इस संबंध में पीडीएस की दुकानों से चना, गुड़ एवं नमक का उठाव नहीं करने वाले उपभोक्ताओं को जून माह के राशन के साथ अप्रैल एवं मई माह की शेष खाद्यान्न सामग्री उपलब्ध कराने का आदेश जारी किया है। भूपेश ने राशन दुकानों से अप्रैल एवं मई में कुछ कारणों से चना, गुड़ एवं नमक का उठाव न करने की जानकारी मिलने पर खाद्य विभाग को उक्त दोनों माह की सामग्री को जून माह के राशन के साथ अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Those who did not get food items in April-May will get it in June.


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Mnumv9
via

Comments