मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लघु वनोपज के क्षेत्र में काम करने के इच्छुक उद्योगपतियों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य के अधिकांश उद्योगपति और व्यापारी लघु वनोपजों की खरीदी करके बड़ी कंपनियों को सप्लाई करते हैं। यदि वे लघु वनोपजों का वेल्यू एडीशन करें।
वेल्यू एडीशन के लिए प्लांट में लोगों को काम दें और फिनिश्ड प्रोडक्ट बड़ी कंपनियों को दें या व्यापारिक संस्थाओं के माध्यम से इसकी मार्केटिंग कराएं। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा और व्यापारियों को अच्छा लाभ भी मिलेगा। इससे राज्य सरकार के राजस्व में भी बढ़ोत्तरी होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि वेल्यू एडीशन के लिए आगे आने वाले उद्योगपतियों और व्यापारियों को कोई अड़चन आती है तो उसे दूर करने के लिए सरकार पूरी मदद करेगी। सीएम ने कहा उद्योगपति और व्यवसायी लघु वनोपज का संग्रह करने वाली समितियों से गुणवत्ता और मूल्य पर चर्चा करें। मुख्यमंत्री बघेल ने रविवार को अपने निवास कार्यालय में बस्तर, कांकेर, धमतरी, महासमुंद और बालोद के उद्योगपतियों से चर्चा के दौरान ये बातें कही। उन्होंने बताया कि वन विभाग जंगलों में इमारती लकड़ी की जगह चिरौंजी, इमली जैसे लघु वनोपज को लगा रहा है। वन अधिकार पट्टा प्राप्त हितग्राहियों की जमीन में भी ऐसे पौधों को लगाने के लिए कहा गया है। इन पौधों के बीच इंटर क्रॉपिंग के जरिए हल्दी, अदरक, तिखुर की खेती की जा सकती है। इससे वनवासियों को सालभर आमदनी मिलती रहेगी। सरकार 31 वनोपजों की खरीदी समर्थन मूल्य पर कर रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30In7Gg
via
Comments
Post a Comment