Skip to main content

कार्यकर्ताओं की बदौलत ही प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी, आप सभी पार्टी की जान: नाग

कापसी क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक सोमवार को विधायक अनूप नाग ने ली। उन्होंने कहा कांग्रेस का हर कार्यकर्ता पार्टी की जान है। प्रदेश में 15 सालों के बाद कार्यकर्ताओं की बदौलत ही भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकने में सफल हुए है। हम सभी को जमीन से जुड़े रहकर सरकार की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाना है।
बैठक में पार्टी संगठन से जुड़ी बातों पर भी चर्चा की गई। संगठन की मजबूती के लिए किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। आने वाले समय में संगठन से जुड़े पदाधिकारियों के चुनाव को लेकर भी चर्चा की गई। इसके लिए पार्टी में एकता बनाए रखने पर जोर दिया गया। विधायक ने कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार की योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने कहा। बैठक में कापसी के आस पास गांव से कार्यकर्ता भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने विधायक को गांव से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया। विधायक ने समस्याओं का निराकरण करने की बात कही। बैठक में वरिष्ठ कांग्रेसी जितेंद्र बेनर्जी, नगर पंचायत अध्यक्ष बाप्पा गंगोली, छेरका राम कुमेटी, सालिक राम नेताम, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष इंद्रजीत विश्वास, सुप्रकाश मल्लिक, राजदीप हलधर, पंकज साहा, रतन रॉय, परितोष मंडल मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Due to the activists, the Congress government was formed in the state, all of you party's life: Nag


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UOAX6e
via

Comments