Skip to main content

ट्रैफिक रूल तोड़ने पर सख्ती, घर भेजेंगे ई-चालान

राजधानी में बुधवार से एक बार फिर ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती शुरू की जाएगी। अनलॉक 01 में ढील मिलते ही सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया है। भीड़ आम दिनों की तरह सड़क पर आ गई है। इस वजह से अब नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया है। पुलिस का फोकस ई चालान में ज्यादा होगा। शहर के 55 से ज्यादा चौक-चौराहों पर लगे कैमरे से ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का फुटेज निकालकर और ई-चालान घर भेजा जाएगा। इस बार हेलमेट नहीं पहनने वालों को भी रोड पर नहीं रोका जाएगा। उनके घर चालान भेजा जाएगा। इससे कार्रवाई में आसानी होगी।
पुलिस इस व्यवस्था को इस वजह से भी लागू करने की तैयारी में है क्योंकि ट्रैफिक विभाग अब नेशनल इंफॉर्मेशन सेंटर (एनआईसी) से जुड़ गया है। इससे एक क्लिक में गाड़ियों की जानकारी मिल जाएगी। इसमें अब सिग्नल तोड़ने, गलत दिशा में चलने और बिना हेमलेट बाइक चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पिछले दिनों लॉकडाउन के दौरान डीजीपी के निर्देश के बाद राज्य में ट्रैफिक पुलिस ने चालानी कार्रवाई बंद कर दी थी। चौक-चौराहों पर जांच नहीं की जा रही थी। अब इसे हाईटेक तरीके से फिर शुरू किया जाएगा।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार सड़कों पर भीड़ बढ़ते जा रही है। इसलिए नियम का पालन नहीं करने वाले पर सख्ती जरूरी है। ट्रैफिक में सुधार न करने की दशा में सड़क हादसे बढ़ जाएंगे। लोग मनमाने ढंग से गाड़ियां चला रहे हैं, जबकि लॉकडाउन में लोग ट्रैफिक का पालन कर रहे थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Strictly on breaking traffic rules, e-challan will be sent home


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2MkXcMu
via

Comments