किरंदुल-कोत्तवालसा रेललाइन पर चिमड़ीपल्ली और बोर्रागुहालू के बीच शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात भूस्खलन हो गया। इससे रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। बताया जाता है कि कोत्तवालसा से 65 किमी की दूरी पर ये घटना हुई है, जहां पहाड़ से बड़े-बड़े बोल्डर पटरियों पर आ गिरे। हालांकि इससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन मालगाड़ियों की आवाजाही प्रभावित हुई है। बताया जाता है कि आमतौर पर इस रूट पर लॉकडाउन के चलते 3 से 5 मालगाड़ियां ही चल रही हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Y4etz0
via
Comments
Post a Comment