शहरी नक्सली नेटवर्क मामले में कांकेर पुलिस ने राजनांदगांव के एक इलेक्ट्रॉनिक्स व्यापारी को बुधवार को हिरासत में ले लिया। राजनांदगांव पुलिस के साथ उसके ठिकाने में दबिश देने के बाद उसे कांकेर लाया जा रहा है। कारोबारी के खिलाफ मेनपेक वाकी टाकी बेचने को लेकर जांच चल रही थी जिसमें उसके लिप्त होेने की बात कही जा रही है।
कोयलीबेड़ा इलाके में लंबे समय से शहरी नक्सली नेटवर्क द्वारा नक्सलियों को रकम के अलावा वर्दी, जूता, कपड़ा राशन आदि पहुंचाया जा रहा था। इलाके में सड़क निर्माण का काम कर रहे ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा बड़ी संख्या में इन समानों को खरीदने से वे संदेह के दायरे में आ गए थे। 24 मार्च की रात पुलिस ने सड़क निर्माण कंपनी के ठेकेदार तापस पालिक को उसकी बोलेरो समेत पकड़ा था। वह नक्सिलयों को सामान पहंुचाने जा रहा था। बोलेरो से वर्दी, कपड़ा, जूता, रोजमर्रा के सामानों के अलावा मैनपेक वाकी टाकी सेट भी बरामद किया गया था। वाकी टाकी सेट किसी पंजीकृत संस्था को ही बेचा जाता है। बताया जा रहा है कि यह वाकी सेट भी राजनांदगांव के एक दुकान से खरीदा गया था। इसी संबंध में राजनांदगांव के इलेक्ट्रॉनिक्स सामानों के विक्रेता हितेश अग्रवाल को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2N6JPzV
via
Comments
Post a Comment