यह तस्वीर सरगुजा संभाग के बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ ब्लाॅक के जोकापाट पहाड़ की है। समय से तीन दिन पहले मानसून पहुंचने व सक्रिय रहने से वर्षों बाद यहां जून में ऐसा मौसम दिख रहा है। 3 दिनों में यहां करीब 110 मिमी बारिश हो चुकी और बादल छाए रहने से पहाड़ों की सुंदरता बढ़ गई। गुुरुवार को पूरे दिन बादल छाए रहे। इससे यहां का मौसम खुशनुमा हो गया है। इसकी ऊंचाई समुद्र से करीब 900 मीटर होने से यहां का भी तापमान मैदानी इलाकों की तुलना में नीचे रहता है।
दो सिस्टम बनने से अगले 3 दिन तक इसी तरह रहेगा मौसम
मौसम विभाग अंबिकापुर के मेट्रोलॉजिस्ट एएम भट्ठ के अनुसार बंगाल की खाड़ी में कम दाब का क्षेत्र बनने व गोवा कोंकण में चक्रवाती सक्रिय होने से सरगुजा पूरे सरगुजा संभाग में मानसून सक्रिय है। चौबीस घंटे बाद मौसम कुछ साफ होगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UV4RpG
via
Comments
Post a Comment