Skip to main content

क्वारेंटाइन अवधि पूरी कर घर लौटने के बाद युवक की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, अब पूरे परिवार की जांच

सोमवार को जिन 9 श्रमिकों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उनमें से रनपुर के क्वारेंटाइन सेंटर का एक श्रमिक है। उसने क्वारेंटाइन के 14 दिन की अवधि पूरी कर ली थी और सोमवार को ही इसे डिस्चार्ज कर दिया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद श्रमिक के घर एंबुलेंस पहुंची और स्वास्थ्य विभाग ने टीम ने उसे इलाज के लिए रायगढ़ भेजा।
विभाग के मुताबिक इसके प्रायमरी कांटेक्ट में परिवार के सदस्य आए थे। परिवार के चार सदस्यों का सैंपल लेकर इसे जांच के लिए भेजा गया है। साथ ही परिवार वालों को क्वारेंटाइन कर दिया गया है। घटना के बाद कलेक्टर महादेव कावरे ने निर्देश जारी कर दिया है कि जिनके भी सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं, उन सभी की रिपोर्ट आने के बाद ही उन्हें क्वारेंटाइन सेंटर से छोड़ा जाए। साथ ही कलेक्टर ने मुंबई, गोवा, चेन्नई व प्रभावित एरिया से पहुंचने वाले लोगों का अधिक से अधिक संख्या में सैंपल लेने के निर्देश दिए हैं। जिस संक्रमित श्रमिक को क्वारेंटाइन सेंटर से डिस्चार्ज कर दिया था, वह ग्राम गिरहोलटोली का निवासी है। पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद कुनकुरी ब्लॉक के ग्राम रनपुर को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दियाहै। साथ ही गिरहोलटोली बस्ती को सील कर दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पॉजिटिव केस मिलने के बाद सड़कों पर पसरा सन्नाटा


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2BtE0tV
via

Comments