जनपद पंचायत दुर्गूकोंदल की सामान्य सभा की प्रथम बैठक नवनिर्वाचित जनपद अध्यक्ष संतो दुग्गा की अध्यक्षता में सभाकक्ष में हुई। इसमें जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सभापति एवं सदस्यों की विभागीय अधिकारियों के साथ परिचय कराया गया। जनपद पंचायत सीईओ केएल फाफा ने वित्तीय वर्ष का अनुमान बजट का अनुमोदन प्रस्तुत किया। इसमें वित्तीय वर्ष में आय 406.05 लाख रुपए एवं व्यय 400.05 लाख रुपए का प्रस्ताव पारित किया गया। पहली बैठक में ही कृषि, विद्युत, पीएचई व पीडब्ल्यूडी के अधिकारी नहीं पहुंचे। इस पर जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी जताई। बैठक में ब्लॉक में चल रहे विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल एवं अन्य विभागों की जानकारी ली गई एवं विभागों द्वारा दी गई। बैठक में कृषि विभाग, विद्युत, मत्स्य पालन, जल संसाधन एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी उपस्थित नहीं थे। इस पर जनपद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष एवं जनपद सदस्यों ने नाराजगी व्यक्त की। सभी विभाग के अधिकारियों को बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित कराने जनपद सीईओ को कहा।
बैठक में विभिन्न मुद्दों सहित विकास कार्यों को प्राथमिकता से करने की बात कही गई। अधिकारियों को अपनी-अपनी जिम्मेदारी को पूरा करने को कहा गया। इस दौरान जनपद उपाध्यक्ष मनीषा मंडावी, सभापति राधा जैन, जोहन गावड़े, धनीराम धु्रव, देवेंद्र टेकाम उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2N3EFEL
via
Comments
Post a Comment