शासकीय भूमि में जेसीबी चलवाकर खेत बना रहे लोग मौके पर पहुंचे तहसीलदार व नायब तहसीलदार को पहचान नहीं पाए। जब वे फोटो खींचने लगे तो खेत बनवा रहे लोगों को उनके मीडिया से जुड़े होने की आशंका पर बदतमीजी की। बाद में गाड़ी में तहसीलदार का पदनाम देखकर उसके पिता ने बताया तब वे चौक गए। मामला बलौदा थाना के बेलंदियाडीह का है। तहसीलदार अतुल वैष्णव को शिकायत मिली कि बेलंदियाडीह की शासकीय जमीन पर कुछ लोग जेसीबी से खुदाई कर खेत बना रहे हैं।
सूचना पर तहसीलदार व नायब तहसीलदार किशन मिश्रा मौके पर पहुंचे। जहां जेसीबी से खुदाई चल रही थी। तहसीलदार ने फोटो खींचा और चालक से पूछताछ की तोचालक लोमश साहू व मालिक विनोद साहू तहसीलदार को मीडिया कर्मी समझकर बदतमीजी की। तभी विनोद के पिता बैजनाथ साहू ने तहसीलदार के वाहन में पदनाम का बोर्ड पढ़ा तो विनोद को चुप कराने लगा। जेसीबी किराए में लेकर खुदाई करवा रहे थे वे भाग गए। तहसीलदार ने पुलिस व पटवारी को बुलवाकर जमीन का रिकार्ड निकलवाया तो पता जला कि जमीन खसरा नं 6/1,2,3,4 रकबा 45.450 हैक्टेयर शासकीय भूमि हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Be6M1Q
via
Comments
Post a Comment