Skip to main content

पांच सौ बेड और तैयार, क्वारेंटाइन के साथ इलाज की सुविधा भी होगी

कोरोना संक्रमण का खतरा धीरे-धीरे बढ़ रहा है, बस्तर में हर दूसरे दिन एक नया पॉजिटिव मरीज सामने अा रहा है। अभी हम कम्युनिटी स्प्रेड वाली स्थिति में नहीं हैं लेकिन हालात ऐसे ही रहे तो बहुत जल्द बस्तर में यह स्थिति पैदा हो जाएगी। ऐसे में अब जिला प्रशासन कोरोना से बचाव और इलाज के लिए एक कदम आगे चल रहा है। इसी एक कदम आगे रहने की होड़ में अफसरों ने थ्री-इन-1 यूज के लिए एक ऐसा 5 सौ बिस्तरों वाला भवन तैयार कर दिया है जो कोरोना से लड़ने के लिए हर स्तर पर काम आएगा।
अफसरों ने धरमुपरा के गर्ल्स और ब्वायज हॉस्टल में ऐसी व्यवस्था करवा दी है कि जरूरत पड़ने पर इस दो बिल्डिंगों का उपयोग, क्वारेंटाइन सेंटर, आइसोलेशन सेंटर और अगर स्थिति ज्यादा खतरनाक हुई तो कोविड का इलाज भी यहीं हो जाएगा। हॉस्टल में बेड के अलावा वह सारी व्यवस्था की गई है जो कोविड के इलाज के लिए जरूरी होती हैं।

मेकॉज के 2 सौ बेड मिलाकर जिले में अब 7 सौ बेड तैयार
धरमपुरा स्थित ब्वायज हॉस्टल में ढाई सौ बेड वाला थ्री-इन-वन सेंटर बनकर तैयार है। यहां अलग-अलग कमरों में दो-दो बेड की व्यवस्था की गई है। हर कमरे में दो बेड रखे गए हैं। इन कमरों का उपयोग क्वारेंटाइन, आइसोलेशन के लिए किया जा सकता है और जरूरत पड़ी तो इसका इस्तेमाल कोविड मरीजों के इलाज के लिए भी किया जा सकता है। भवन में पूरी व्यवस्था ऐसी है कि एक कमरे में जाने के बाद मरीज या संदिग्ध को बाहर निकलने की आवश्यकता नहीं है। वहीं गर्ल्स हॉस्टल में बिस्तर और अन्य व्यवस्था कर दी गई है। कुछ सामान यहां आना शेष हैं जो आने वाले दो-चार दिनों में पहुंच जाएंगे।

कांकेर के दो मरीज पहुंचे मेकॉज, एक्टिव मरीज 18
जगदलपुर|मेडिकल कॉलेज में रविवार की देर रात दो नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों को भर्ती किया गया है। दोनों मरीज कांकेर जिले के हैं और इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही दोनों को मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। डाॅक्टरों के अनुसार दोनों की सेहत स्थिर है और कोरोना पॉजिटिव होने के अलावा इन्हें कोई खास तकलीफ नहीं है। इसके साथ ही अब मेकाज में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है। कोरोनाकाल में मेकॉज के कोविड हॉस्पिटल में यह अब तक की सबसे बड़ी पॉजिटिव मरीजों की संख्या है। गौरतलब है कि अभी कोरोना को लेकर बस्तर संभाग में कांकेर हॉट-स्पाट बना हुआ है। अभी सबसे ज्यादा पॉजिटिव मरीज इसी जिले से सामने आए हैं।

भवन में हैं ये सुविधाएं
{हर कमरे में दो बेड।
{अॉक्सीजन सिलेंडर।
{मेडिकल किट।
{दवा और अन्य सामानों को सैनिटाइज करने के लिए पॉट।
{सैनिटाइजेशन के लिए स्टील वाले बड़े बेसिन।
{स्टाफ के लिए अलग से कमरे।
{किचन भी बना है।
स्थिति को देखते हुए तैयारी जरूरी
मेकॉज में दो सौ बेड का कोविड हॉस्पिटल पहले से ही काम कर रहा है। अब पांच सौ नए बेड जुड़ने के बाद जिले में कोविड के इलाज के लिए 7 सौ बेड रिजर्व रहेंगे। सीएमएचओ आरके चतुर्वेदी ने बताया कि अभी जो स्थिति बन रही है उसे देखते हुए एेहतियातन तैयारियों में लगे हैं और यही कारण है कि 5 सौ बेड हमने तैयार किए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
There will also be treatment with five hundred beds and ready, quarantine


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Yot5KN
via

Comments