बस्तर ब्लॉक के परचनपाल स्थित कन्या शिक्षा परिसर में बनाए गए रेड जोन क्वारेंटाइन सेंटर में गुरुवार को कोई भोजन बनाने वाला भी नहीं पहुंचा। इसके चलते यहां काफी अव्यवस्था हुई। यहां रखे गए लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। थाली पीटकर लोगों का ध्यान आकर्षित किया। प्रशासन के काफी मशक्कत के बाद भी यहां किसी रसोइये की व्यवस्था नहीं हो सकी। तहसीलदार के प्रयास के बाद भी रसोइए भोजन बनाने को तैयार नहीं थे। आनन-फानन में सीएसी शैलेंद्र तिवारी ने कुछ शिक्षकों को भोजन तैयार करने के लिए राजी किया। प्रधानाध्यापक बलराम नागेश और नारायण लाल साहू ने भोजन तैयार किया। दोपहर के बाद ही क्वारेंटाइन किए गए लोगों को खाना मिल सका।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2z8PMsS
via
Comments
Post a Comment