जिला सहकारी बैंक सीतापुर के अधिकारी-कर्मचारियों पर लापरवाही व सुस्त रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए किसानों ने प्रदर्शन किया। गुरुवार सुबह 10 बजे से 11 बजे तक बैंक के सामने सड़क को जाम कर दिया और नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने किसानों को समझा-बुझाकर शांत किया और जाम खुलवाया।
किसान मुन्ना तिर्की, सर्वेश्वर राम, बलदेव भोय, तेज राम, मोहर साय, जयपाल, बादर साय आदि किसानों ने बताया कि इस समय खेती का समय चल रहा है और हम लोगों को पैसे की आवश्यकता है। अपना खुद का पैसा लेने के लिए हम लोगों को 15 दिन से बैंक के चक्कर कटवाए जा रहे हैं। बैंक में सुबह पास बुक जमा करा कर शाम तक इंतजार कराया जाता है और इसके बाद भी रुपए नहीं मिलते हैं। किसान अपना खुद का पैसा लेने के अपना काम छोड़ कर आ रहे हैं और बिना पैसे लिए ही वापस जा रहे हैं। यह सिलसिला लगभग दो महीने से चल रहा है। कई बार शिकायत के बाद भी बैंक के आला अफसरों ने इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया। इस कारण हमें सड़क पर उतर कर आंदोलन करना पड़ा। एसडीएम दीपिका नेताम के समझाने के बाद किसानों ने जाम खोल दिया। एसडीएम ने बैंक प्रबंधन को निर्देश दिए कि अब यदि किसानों को परेशान किया गया तो कार्रवाई की जाएगी।
बिना मास्क प्रदर्शन किया 81 किसानों पर जुर्माना
इसी बीच बिना मास्क के आंदोलन कर रहे 81 किसानों से नगर पंचायत के कर्मचारियों ने 100-100 रुपए का फाइन लगाया। किसानों की 8100 सौ रुपए की रसीद काट कर सभी को मास्क लगाने की समझाइश दी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37IiL3F
via
Comments
Post a Comment