कांकेर ब्लॉक के मर्दापोटी क्लस्टर अंतर्गत ग्राम ईच्छापुर में हर्रा प्रसंस्करण केंद्र स्थापित किया जाएगा। इसके लिए कलेक्टर केएल चौहान और डीएफओ अरविंद पीएम ने शनिवार को स्थल का निरीक्षण किया एवं प्रसंस्करण स्थापना और आवश्यक अधोसंरचना निर्माण के लिए वन विभाग और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए।
मर्दापोटी अंचल के 13 गांव वन बाहुल्य हैं, जहां के जंगलों में हर्रा, बेहड़ा, आंवला, चार, महुआ, धंवई फुल, कुसुम, भेलवा आदि लघु वनोपज पाए जाते हैं। इसके संग्रहण एवं प्रसंस्करण से क्षेत्र के लोग आर्थिक रूप से लाभान्वित हो सकते हैं। इससे उनके जीवनस्तर में बदलाव आ सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा ग्राम ईच्छापुर में हर्रा प्रसंस्करण केंद्र स्थापित करने की योजना बनाई है।
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मर्दापोटी का होगा जीर्णोद्धार : कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जेएल उइके के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मर्दापोटी का निरीक्षण किया। यहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। अस्पताल के विभिन्न वार्डो का निरीक्षण किया और प्रसव कक्ष को बढिय़ा बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता यूके मेश्राम एवं अनुविभागीय अधिकारी विग्नेश कुमार को निर्देशित किया। स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक आवास के लिए एक नग भवन का भी निर्माण किया जाएगा। इसके लिए शासन द्वारा 10 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। निरीक्षण के दौरान एसडीएम कांकेर उमाशंकर बंदे, डीईओ, वन विभाग के अनुविभागीय अधिकारी, बीईओ उपस्थित थे।
बालक आश्रम मर्दापोटी बनेगा मॉडल
मर्दापोटी स्थित बालक आश्रम को मॉडल आश्रम के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां पर लाईब्रेरी,कंप्यूटर रूम सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। कलेक्टर और आदिवासी विकास विभाग के उपायुक्त विवेक दलेला ने अधिकारियों के साथ ग्राम मर्दापोटी पहुंचकर बालक आश्रम को मॉडल आश्रम के रूप में विकसित करने के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाओं के लिए अधोसंरचना निर्माण के संबंध में आदिवासी विकास विभाग एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cEuvEY
via
Comments
Post a Comment