कोविड-19 कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए जारी मुहिम के बीच स्वास्थ्य विभाग ने मलेरिया से बचाव के लिए भी तैयारी शुरू कर दी है। जिले के मलेरिया प्रभावित संवेदनशील घोषित 318 गांवों में मैदानी अमले की ओर से डीडीटी का छिड़काव शुरू कर लोगों को जल जमाव नहीं करने की समझाइश दी जा रही है।
दरअसल जल जमाव वाले हिस्से में ही मलेरिया मच्छर के लार्वा तैयार होते हैं। इसी से मलेरिया का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर पहुंचकर कूलर, टायर में भरे पानी को निकलवाया जा रहा है।पंफलेट बांटकर मलेरिया से बचाव संबंधित टिप्स दिए जा रहे हैं। चिह्नांकित गांवों में लोगों को जागरूक करने के लिए विभाग की 20 टीमें लगाई गई है।
मच्छरों से बचाव के लिए खिड़कियों में जाली लगवाएं
लोगों को समझाइश दी जा रही है कि मलेरिया से बचने के लिए घर के दरवाजों और खिड़कियों में लोहे की जाली लगवाएं। फुल पैंट और फुल स्लीव वाले कपड़े पहनें, शरीर पूरी तरह ढंका रहे और मच्छर न काट सके। घर के आसपास हमेशा सफाई रखें और पानी न जमा होने दें। मच्छर पानी में ही अंडे देते हैं इसलिए कूलर की टंकी, आसपास के गड्ढों या ऐसी किसी भी जगह पानी जमा न होने दें। चिह्नांकित गांवों में लोगों को जागरूक करने के लिए विभाग की 20 टीमें लगाई गई है। एक टीम में 6 सदस्य शामिल हैं जो कि गांव में दस्तक देकर जिन जगहों पर जल जमाव हुआ है, वहां दवाइयां डाली जा रही है। प्रभावित क्षेत्र में डीडीटी का छिड़काव भी हो रहा है।
आप भी जानिए, ऐसे दे सकते हैं मलेरिया को मात
सीएमएचओ डॉ. मिथलेश चौधरी ने बताया कि मानसून या गर्मी में खुद को अच्छी तरह से हाइड्रेट रख कर आप मलेरिया को मात दे सकते हैं। इन दिनों में शरीर गर्म रहता, जिसे निकालना बेहद आवश्यक हो जाता है। इसके लिए आपको दिन भर में पर्याप्त पानी पीने के अलावा नारियल पानी, जूस आदि भी पीना चाहिए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dmV95R
via
Comments
Post a Comment