Skip to main content

दिल्ली की एक दिन में पांच उड़ानें, पैसेंजर हजार के पार

राजधानी के एयरपोर्ट में अब घरेलू उड़ानों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ रही है। शुरुआत में दिल्ली के लिए केवल दो ही फ्लाइट संचालित की जा रही थी, लेकिन अब एक दिन में लोगों को दिल्ली के लिए 5 फ्लाइट मिल रही है। लोग सुबह, दोपहर, शाम और रात में आसानी से एक ही दिन में दिल्ली से आना-जाना कर सकते हैं। दिल्ली के लिए एक ही दिन में पांच फ्लाइट मिलने की वजह से किराया भी 4 से 6 हजार रुपए तक ही लग रहा है।
रायपुर एयरपोर्ट से अब एक दिन में दिल्ली के लिए 5 और कोलकाता, बेंगलुरू, हैदराबाद के लिए एक-एक फ्लाइट संचालित की जा रही है। दिल्ली के लिए फ्लाइटों की संख्या बढ़ने की वजह से अब हवाई यात्रियों की संख्या भी बढ़ गई है। 25 मई से विमान सेवा शुरू होने के बाद हर दिन औसतन 500 यात्री आना-जाना कर रहे थे, लेकिन अब हर दिन 1000 से ज्यादा यात्री इन शहरों से आना-जाना कर रहे हैं। दिल्ली से आने वाले यात्रियों की संख्या सबसे ज्यादा है। रायपुर से दूसरे शहरों में जाने वाले यात्रियों की संख्या अभी कम है। 7 जून को रायपुर एयरपोर्ट में 909 यात्री आए और 423 दूसरे शहरों के लिए गए। एयरपोर्ट डायरेक्टर राकेश आर सहाय ने बताया कि 25 से 31 मई तक 3838 यात्री रायपुर आए और 2056 यहां से गए। लेकिन 1 से 7 जून तक 4921 यात्री आए 3324 यात्री रायपुर से रवाना हुए। एक हफ्ते में ही यात्रियों की संख्या 40 फीसदी बढ़ गई है। घरेलू उड़ान सेवा में लगातार फ्लाइट और यात्रियों की संख्या बढ़ती जा रही है। कोरोना से बचाव के लिए एयरपोर्ट को हर दिन रात 9 बजे के बाद पूरी तरह से सैनिटाइज भी किया जा रहा है।
दिल्ली फ्लाइट का शेड्यूल

  • पहली फ्लाइट- दिल्ली से सुबह 6.55 को उड़ान भरकर 9 बजे रायपुर, रायपुर से 9.30 को उड़कर 11.35 बजे को दिल्ली।
  • दूसरी फ्लाइट- दिल्ली से सुबह 8.15 को उड़ान भरकर 10.15 को रायपुर, यहां से 10.45 को उड़कर 12.45 को दिल्ली।
  • तीसरी फ्लाइट- दिल्ली से दोपहर 12.05 को उड़कर 1.50 को रायपुर, यहां से 2.30 बजे उड़कर 4.40 को दिल्ली पहुंचेगी
  • चौथी फ्लाइट- दिल्ली से शाम 5.30 को उड़ान भरकर 7 बजे रायपुर, यहां से 7.30 को उड़कर 9.25 को दिल्ली पहुंचेगी।
  • पांचवीं फ्लाइट- दिल्ली से शाम 7.45 को उड़ान भरकर रात 8.30 बजे दिल्ली, यहां से 9 बजे उड़कर 10.45 को दिल्ली।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Five flights a day to Delhi, Passenger crosses


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30mtLC4
via

Comments