Skip to main content

सामर्थ इंडियन एयर फोर्स में फ्लाइंग ऑफिसर बने

जिले के सरायपाली ब्लॉक के ग्राम कोदोपाली निवासी सामर्थ एस नाग का चयन भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर हुआ है। सामर्थ ने सैनिक स्कूल अंबिकापुर से पढ़ाई पूरी की है। इसके बाद भारतीय वायु सेना में तीन वर्ष नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) पुणे में रहकर प्रशिक्षण पूरा किया। यहां से सामर्थ ने एक साल आईएएफ में कड़ी मेहनत एवं प्रशिक्षण किया। इसके बाद हैदराबाद स्थित वायु सेना एकेडमी में उनका चयन फ्लाइंग अॉफिसर के लिए हुआ। सामर्थ की मां विभा स्मृति नाग विदिशा के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में प्रधानपाठिका हैं और उनके पिता सुनंद नाग बीजापुर जिले में एएसआई के पद पर सेवा दे रहे हैं। यही नहीं सामर्थ का ननिहाल बसना के समीपस्थ ग्राम खुर्शीपाहार है। सेवानिवृत्त प्रधानपाठक एस कुलदीप सामर्थ के नाना हैं। सामर्थ के इंडियन एयर फोर्स में चयन होने पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Z4yJRv
via

Comments