Skip to main content

गढ़मिरी में आंधी से नुकसान, दर्जनों घरों की छत उड़ी

कुआकोंडा ब्लाक के गढ़मिरी ग्राम पंचायत में एक बार फिर आंधी कहर बन कर टूटी है। एक महीने में दूसरी बार आई आंधी ने जम कर तबाही मचाई। गांव के 5 किमी क्षेत्र में बड़े बड़े पेड़ गिर गए साथ ही दर्जनों घरों की छत भी उड़ गई है। ग्राम पंचायत द्वारा बनाये गए प्रधानमंत्री आवासों की भी छत उड़ गई हैं।
ग्रामीणों के मुताबिक बुधवार की शाम को जोरदार आंधी आई गांव में जिसमे गांव के पटेलपारा, अंधोडीपारा में लोगो की घरों की छत उड़ गई दो पारा के बीच ही 25 से 30 बड़े बड़े पेड़ जड़ों से उखड़ गए। गढ़मिरी की सुकड़ी, देवा, जोगा, लिंगा ने बताया पानी तो कम गिरा मगर घंटे भर चली तेज हवा से घरों की छत उड़ गई है। पटवारी की लापरवाही का खामियाजा गरीब परिवारों को उठाना पड़ रहा है। गढ़मिरी में महीने भर के भीतर दूसरी बार आंधी आई है पिछले बार की आंधी में भी कई घरों की छत उड़ गई थी। मगर मुआवजा प्रकरण देरी से बनने की वजह से गरीब परिवारों को हुए नुकसान का मुआवजा नहीं मिल पाया है। गढ़मिरी के पटेलपारा में रहने वाले राजू ने बताया उसके घर की छत उड़ गई है अब बुजुर्ग मां परिवार के साथ घर के बाहर ही रहकर भाेजन तक बनाने काे मजबूर हैं। क्षतिपूर्ति राशि मिल जाये तो घर में दूसरी शीट लगवा लूंगा।
32 परिवारों की मुआवजा राशि आ गई है
कुआकोंडा के तहसीलदार विद्याभूषण साव ने बताया कि पिछले महीने 28 तारीख को आंधी पानी से लोगो का नुकसान हुआ था। ऐसे 32 परिवारों की मुआवजा राशि आ गई है। जल्द ही ये राशि खाते में डाल दी जाएगी, बुधवार को हुए नुकसान का भी प्रकरण तैयार करवाया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Damage due to storm in Garhmiri, roof of dozens of houses blown


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37nrDLH
via

Comments