जिले के एसपी बालाजी राव ने बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों के जिले के भीतर स्थानांतरण किए हैं। इस सूची में 318 पुलिसकर्मियों के नाम शामिल हैं।
एसपी ने कहा है कि ज्वाइन नहीं करने वालाें पर कार्रवाई की जाएगी। लगभग 12 पन्नाें वाली यह सूची रात काे ही साेशल मीडिया में वायरल हाेने लगी। इस सूची में कई पुलिसकर्मी ऐसे भी हैं जो राज्य स्तर से जारी लिस्ट में यहां से बाहर स्थानांतरित हो चुके हैं। एक सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी बलवंत मौर्य का भी स्थानांतरण किया गया है।10 दिनों पूर्व ही स्वयं एसपी बालाजी राव ने पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त बलवंत मौर्य को शाल और श्रीफल देकर उन्हें विदाई दी थी। इस सूची में उनका नाम भी शामिल होने पर तरह-तरह की चर्चा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dXnqAT
via
Comments
Post a Comment