Skip to main content

दिनभर छाए रहे बादल, देर शाम शुरू हुई बारिश

बारिश के द्रोणिका के तीन मजबूत सिस्टम तैयार होने के बाद भी जिले में बारिश थमी हुई है। बीते 24 घंटे में मौसम विभाग ने बेहतर बारिश की उम्मीद जताई थी, लेकिन फिलहाल ऐसा नहीं हो सका है। जिले में बारिश के नाम पर हल्की बूंदाबांदी ही दर्ज हुई है। रविवार को दिनभर बादल छाए रहे। देर शाम बारिश शुरू हुई।
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि वर्तमान में एक द्रोणिका मध्य पाकिस्तान से पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक पंजाब, हरियाणा, उत्तर ओडिसा के ऊपर 0.9 किमी. की उंचाई पर मौजूद है। इसी तरह एक चक्रवाती घेरा दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश और उसके आसपास 1.5 किमी. की ऊंचाई पर है। वहीं तीसरा सिस्टम उत्तर ओडिशा और आसपास के हिस्से में 2.1 िकमी. की ऊंचाई पर मौजूद है।

जिले में अब तक 149.4 मिमी हो चुकी बारिश
जिले में पहले जून से अब तक 149.4 मिमी. बारिश दर्ज की गई है। ये जून के 21 दिनों की औसत बारिश की तुलना में 247.6 फीसदी अधिक है। मानसून के शुरुआत दौर में बेहतर बारिश दर्ज की गई, जिससे आंकड़ों में औसत बारिश से प्रतिशत बेहतर दिखा रहा है। लेकिन बीते कुछ दिनों से जिले में बारिश पूरी तरह थमी हुई है। कहीं-कहीं पर हल्की बारिश ही दर्ज हुई है। लेकिन उम्मीद के अनुसार बारिश नहीं हो पाई है।

तापमान में गिरावट से राहत पर उमस बरकरार
मौसम में बदलाव के साथ तापमान में भी गिरावट हुई है। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं रात का तापमान भी लुढ़ककर 23 डिग्री पर चला गया है। तापमान में गिरावट से गर्मी से तो राहत मिली है कि बदली भरे मौसम के बीच उमस ने लोगों को परेशान कर रखा है। अच्छी बारिश होने तक उमस जारी रहने की आशंका मौसम विभाग ने जताई है। अगले दो से तीन दिनों में तेज बारिश हो सकती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Cloudy all day, rain started late evening


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2zQtgVU
via

Comments