कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए शासन.प्रशासन अलर्ट है वहीं ग्रामीण अंचलों में लोग कोरोना को हराने की जंग में जुटे है। गुरुर ब्लाॅक में पंचायतों के माध्यम से गांव के हर गली-मोहल्लों एवं घरों को सैनिटाइज किया जा रहा हैं। नालियों की सफाई भी कर डीडीटी का छिड़काव किया जा रहा।
गुरुर ब्लाॅक के पंचायतों में फॉगिग मशीन के जरिए सैनिटाइज किया जा रहा हैं। गांव के हर गली. मोहल्ल व घर को सैनिटाइज किया जा रहा हैं। गुरुर ब्लाॅक के ड़ढ़ारी सरपंच कामता प्रशाद साहू व दर्रा सरपंच लच्छू राम देशलहरा ने बताया कि 14वां वित्त आयाेग की राशि का उपयाेग गांव में काेराेना महामारी के लिए उपकरण व अन्य सामग्री क्रय किया गया। मशीन, 110 लीटर साेडियम हाईपाेक्लााेराइड, पीपीई कीट, सैनिटाइजर, मास्क व अन्य सामग्री खरीद रहे हैं। सप्ताह में एक बार गांव में दवाई छिड़काव करते हैं। सीईओ जिला पंचायत लोकेश चंद्राकर ने बताया कि 14वां वित्त आयोग के अंतर्गत प्राप्त राशि को ग्राम पंचायतों में कोरोना महामारी रोकने के लिए उपयोग में लाने आदेश हैं। सभी जनपद पंचायतों के सीईओ को पत्र लिख निर्देशित किया गया है कि कोरोना महामारी को हराने गांवों में सफाई का ध्यान रखा जाए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2MC4GLf
via
Comments
Post a Comment