Skip to main content

पेड़ पर गिरी बिजली, कई घरों में पंखे, टीवी खराब

शुक्रवार को हुई तेज गर्जना के साथ बारिश के चलते बाजारपारा के सूखे सल्फी पेड़ पर आकाशीय बिजली गिरी। इसके चलते पेड़ के तीन टुकड़े हो गए। बिजली गिरने से आसपास निवास करने वाले संजय वस्त्रकार, कृष्णा दुग्गा, जैतराम दुग्गा, कुंती बघेल को तेज झटका लगा।
वही कुंती बघेल कुछ देर के लिए बेहोश हो गई। इसके साथ ही आसपास के घरों में बिजली उपकरण खराब हो गए। इस दौरान संजय वस्त्रकार के घर में 2 पंखे, टीवी, 6सीएफ एल बल्ब, जैत राम दुग्गा के घर का पांच बल्ब बिजली गिरने से खराब हो गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Electricity fell on tree, fans in many houses, TV spoiled


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3e0mY4J
via

Comments