मेडिकल कॉलेज के एमआईसीयू में भर्ती कोरोना संदिग्ध मरीज की मौत के बाद पूरे हॉस्पिटल में हड़कंप मचा हुआ है। आनन-फानन में एमआईसीयू को सील कर दिया गया है और यहां के स्टाफ और अन्य मरीजों को एमआईसीयू के अंदर ही रखा गया। लेकिन देर शाम मरीज की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। रिपोर्ट के निगेटिव आने के बाद अब एमआईसीयू को खोलने का काम शुरू किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात 12 बजे के करीब एक मरीज आपातकाल ओपीडी पहुंचा। मरीज को सांस लेने में दिक्कत थी और भी कई परेशानी थी। इसके बाद उसे मेडिकल वार्ड भेजा गया। यहां से इंटर्न डॉक्टर ने चेकअप किया और उसे एमआईसीयू में भर्ती किया गया। इस बीच मरीज की ट्रेवल हिस्ट्री निकालने पर पता चला कि वह पहले से बीमार है और इलाज के लिए रायपुर गया था। इसी बीच डॉक्टरों ने उसमें कोरोना के लक्षण भी देखे और उसे कोरोना संदिग्ध माना गया। आनन-फानन में एमआईसीयू को सील कर कोरोना टेस्ट के लिए मरीज से सैंपल लिए गए। इसी बीच मरीज की मौत हो गई।
हॉस्पिटल अधीक्षक डॉ. केएल आजाद से जब जानकारी मांगी गई तो उन्होंने बताया कि इसकी ठीक-ठीक जानकारी उनके पास भी नहीं हैं। उन्होंने बताया कि अभी आईसीयू को सील किया गया।
तड़के कांकेर के 5 पॉजिटिव मरीज, अब मेकॉज में एक्टिव मरीजों की संख्या हुई दस
इधर मेडिकल कॉलेज जगदलपुर के कोविड हॉस्पिटल में सोमवार सोमवार को तड़के सुबह कांकेर से 5 और कोरोना पॉजिटिव मरीजों को भर्ती किया गया है। सभी मरीज कांकेर जिले के हैं और इन्हें क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया था। इसके साथ ही अब मेकॉज में एक्टिव मरीजों की संख्या 10 हो गई है। मेकॉज में हर रोज एक्टिव मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। इस पूरे मामले में राहत की बात यह है कि अभी तक बस्तर के 6 जिलों में से सिर्फ एक करोना पॉजिटिव मरीज मिली है। बाकी के सभी कोरोना मरीज या तो बाहर से आए थे या कांकेर के हैं। इसके अलावा जितने भी पॉजिटिव मरीज इलाके में मिले हैं उनमें कोरोना के किसी प्रकार के कोई लक्षण नहीं दिखे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UpuU7X
via
Comments
Post a Comment