सउदी अरब और केंद्र सरकार की ओर से हज यात्रा को लेकर अभी तक स्पष्ट दिशा-निर्देश नहीं मिले हैं। इस साल यानी 2020 में हज यात्रा होगी या नहीं इस पर भी संशय है। ऐसे में केंद्रीय हज कमेटी ने सभी राज्यों की हज कमेटी को निर्देश दिए हैं कि जिन लोगों ने 2020 की हज यात्रा के लिए फीस के तौर पर पहली किश्त या पूरी रकम रकम जमा कराई है और वे यह रकम वापस लेना चाहते हैं तो उन्हें बिना किसी कटौती के 100 फीसदी रकम वापस कर दी जाए। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन असलम खान ने बताया कि ऐसे आवेदक जिन्हें इस साल हज यात्रा पर नहीं जाना है वे हज कमेटी ऑफ इंडिया भारत सरकार की वेबसाइट पर उपलब्ध कैंसिलेशन फार्म को भरकर उसके साथ कवर हेड और बैंक डिटेल्स की जानकारी के साथ ईमेल आईडी: https://ift.tt/2AHuanM पर भेज सकते हैं। उनके आवेदन के आधार पर जमा की गई रकम उनके खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी। इस संबंध में किसी भी तरह की जानकारी के लिए हज कमेटी दफ्तर के फोन नंबर 0771-4266646 पर कॉल कर सकते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eWRjBn
via
Comments
Post a Comment