Skip to main content

बाएं से दाईं ओर खिसका दिल, डाॅक्टरों ने बचाई युवक की जान

मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन डिपार्टमेंट के डाॅक्टरों की सूझबूझ और हिम्मत से एक 20 साल के युवक की जान बच गई। मंगलवार काे महारानी हाॅस्पिटल से रेफर होकर एक युवक मेकाॅज पहुंचा था, जिसे सांस लेने में दिक्कत थी।
मेकाॅज पहुंचते ही युवक के सीने का एक्सरे करवाया तो डाॅक्टरों के होश उड़ गए। युवक के फेफड़े पूरी तरह से सिकुड़ चुके थे और दिल भी लेफ्ट से राइट साइड में चला गया था। इसके बाद डाॅक्टरों को पूरी कहानी समझ आ गई और उसका इलाज शुरू किया।
मेडिसिन डिपार्टमेंट के एचओडी डॉ. जॉन मसीह ने बताया कि युवक ब्रिथिंग डिफिकल्टी और चेस्ट पेन की शिकायत कर रहा था। हमने जब उसका एक्सरे किया तो हार्ट राइट साइड में शिफ्ट हो चुका था। इसे वेक्सोकार्डिया कहते हैं। लंग्स की केवीटी में भी एयर भर गया था। सामान्य शब्दों में उसके फेफड़े सिकुड़ गए थे। मेडिकल भाषा में फेफड़ों को सिकुड़ने को निमोथोरेक्स कहा जाता है। हमें पहली जांच में समझ आ गया था कि फेफड़ों में भरे एयर को बाहर निकालने से ही युवक की जान बच पाएगी। चूंकि इससे पहले ऐसा केस मेकाॅज में हैंडल नहीं किया गया था और यदि तत्काल युवक का इलाज शुरू नहीं किया जाता तो उसकी मौत होने का खतरा था। ऐसे में हमने निर्णय लिया कि एक वाटर सील उसके फेफड़ों में डाली जाए और निडिल डालकर पहले पानी निकाला जाए। हमने ऐसा ही किया और हमारा यह प्रयास सफल रहा। फेफड़ों से पानी निकालने के बाद हमने सर्जरी डिपार्टमेंट के डाॅक्टरों की मदद से युवक के फेफड़ों में एक ट्यूब लगवाई और एयर भी बाहर निकाला। इन प्रयासों के बाद युवक का हार्ट अपने स्थान पर आ गया। अभी युवक पूरी तरह से स्वस्थ है और गुरुवार को उसे डिस्चार्ज कर दिया गया।
एक्सरसाइज करने के दौरान एयर ब्लैक्स का शिकार
इधर युवक के इलाज के बाद डाॅक्टरों ने यह भी जानने की कोशिश की कि अचानक 20 साल का युवक ऐसी परेशानी में कैसे पड़ गया। डाॅक्टरों ने जब युवक से उसकी हिस्ट्री पूछी तो उसने बताया कि वह स्मोकिंग करता है और जमकर एक्सरसाइज भी करता है। हालांकि अभी पिछले एक डेढ़ महीने से वह एक्सरसाइज नहीं कर रहा था। ऐसे में अब डाॅक्टर अंदाजा लगा रहे हैं कि एक्सरसाइज करने के दौरान वह स्पोंडियस का शिकार हो गया होगा। साधारण शब्दोंमें कसरत करने के दौरान फेफड़े में जो छोटे-छोटे एयर ब्लैक्स होते हैं वह टूट गए होंगे और एयर लीक हो गई होगी और इस एयर की वजह से फेफड़े सिकुड़ गए और हार्ट ने भी अपना स्थान बदल दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cUU2tV
via

Comments