हाथियों की मौत के कारण पता लगाने विसरा जांच के लिए दुर्ग सैंपल लेकर गए डाॅक्टर की तबीयत खराब हो गई। इसलिए सैंपल लैब में जमा नहीं हो पाया। इससे रिपोर्ट आने में एक से दो दिन और लगेगा। प्रतापपुर और राजपुर रेंज में तीन दिन में तीन हाथियों की मौत हुई। इनमें दो हाथियों की मौत जहर सेवन से होने का अंदेशा है। इसका पता लगाने के लिए हाथियों का विसरा सैंपल जांच के लिए दुर्ग के अलावा देश के अलग-अलग लैब में भेजा गया है। दुर्ग लैब से सबसे पहले रिपोर्ट आने की उम्मीद है। विसरा सैंपल की जांच फारेंसिक साइंस लेबोरेट्री में होती है। इधर शनिवार तड़के हाथियों के गणेशपुर से निकलकर करंजवार इलाके में जाने की खबर है।
बाकी हाथियों का पता लगाने मैनुअल ट्रैकिंग
तीन हाथियों की मौत के बाद दल के बाकी हाथियों का पता लगाने के लिए मैनुअल ट्रैकिंग चल रही है। वाइल्ड लाइफ सीएफ एसएस कंवर ने बताया कि प्रतापपुर के गणेशपुर और राजपुर के अतौरी इलाके में टीम लगाई गई। टीम यह पता लगा रही है कि दल के बाकी हाथी सुरक्षित हैं या नहीं। अगर हाथी बीमार होंगे तो ट्रेंक्यूलाइज कर इलाज किया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3d1ls1d
via
Comments
Post a Comment